मध्यप्रदेश में डी हयूस का प्रवेश

19 January 2019
-
3 minutes

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में डी हयूस का डिपो स्थापित किया जा रहा है, जहां पर डेयरी किसानों के लिए पशु आहार का निर्माण होगा !!

साल 1911 में नीदरलैंड से शुरू हुई पशु आहार (खाद्य) उद्योग के क्षेत्र में  'डी हयूस' कंपनी की वर्षों की कड़ी मेहनत व किसानों के अपार विश्वास का ही नतीजा है कि आज हम भारत के मध्यप्रदेश में भी कंपनी का विस्तार कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में डी हयूस का डिपो स्थापित किया जा रहा है, जहां पर डेयरी किसानों के लिए पशु आहार का निर्माण होगा। क्षेत्रीय स्तर से शुरू हुई कंपनी आज 70 से अधिक देशों में सफतापूर्वक अपने उत्पादों के जरिए सफलता के नए कीर्तिमान रच रही है।



मध्यप्रदेश में कंपनी का डिपो खुलने से डेयरी किसान भाइयों-बहनों को गुणवत्तापूर्ण पोषण व पशु आहार उपलब्ध हो सकेगा। यहां दुधारू पशुओं के लिए उत्तम क्वालिटी का पशु आहार निर्मित किया जाएगा, जिसके सेवन के मध्यप्रदेश के पशु स्वस्थ व निरोगी रहेंगे। आज भी हमारे पशु पालक भाई सिर्फ भूसा, हरा चारा व अपौष्टिक आहार पशुओं को खिला रहे हैं और ज्यादा दूध की अपेक्षा करते हैं। लेकिन वास्तव में ज्यादा दूध प्राप्त करने के लिए डी हयूस के उत्पाद का प्रयोग करके देखें। डी हयूस दावा ही नहीं करता बल्कि डेयरी किसानों को कम कीमत में पोषणयुक्त उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाली कंपनी है।


मध्यप्रदेश के डेयरी किसानों से आग्रह है कि हमारे द्वारा निर्मित उच्च गुणवत्तायुक्त पशु आहार उत्पाद का उपयोग करें तथा अधिक मात्रा में दूध प्राप्त करें। डी हयूस किसानों की प्रगति, कल्याण, स्वाभिमान व उन्हें हरसंभव सलाह प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

 

आओ डी हयूस के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें तथा पशुओं की देखभाल सुनिश्चित करें।

Dealership query